(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर खीरी, 26 मई। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विधायक योगेश वर्मा, जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार व डीसीबी चेयरमैन विनीत मनार संग दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन त्याग, शौर्य, सेवा और जनकल्याण की प्रेरणादायी गाथा है। वे न्याय, धर्म और नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनकी न्याय प्रणाली आज भी उदाहरण के रूप में दी जाती है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी मातृशक्ति को समर्पित भाव से कार्य कर रही है। लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है—ऐसी वीरांगना का नेतृत्व देश और विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, कृतित्व और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, कार्यक्रम संयोजक बृजेश सिंह, परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीपीआरओ विशाल सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *