(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां (खीरी) भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी अभियान के तहत विधानसभा जन प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरदोई के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे। विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन शौर्य साहस साधना सेवा समर्पण और सादगी का अप्रतिम उदाहरण था, उन्होंने अपने शासनकाल में महिला उत्थान महिला कल्याण धार्मिक चेतना और अपने राज्य को विकसित व मजबूत करने के लिए जिस प्रकार से कार्य किया वह अत्यंत सराहनीय है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा त्रिशताब्दी जयंती मनाई जा रही है, इसका उद्देश्य है कि हम सभी लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाज में कुछ उल्लेखनीय कार्य कर सके।
पलिया विधायक रोमी साहनी ने कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में महिलाओं को स्वावलंबी आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए तमाम कार्य किये। उन्होंने अनेकों धर्मशालाओं सड़कों का निर्माण व बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर सोमनाथ मंदिर की स्थापना में जो योगदान दिया वह हम सबके लिए प्रेरणा है। उनके शासनकाल में सभी को न्याय मिलता था और सभी अपनी बात उन तक आसानी सेपहुंचा सकते थे, वह अपनी प्रजा को परिवार की तरह मानती थी उनके जीवन से हमको प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी, मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, संपूर्णानगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, बांकेगंज मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, गन्ना समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक व नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया
कार्यक्रम के बाद भारतीय सेना के सम्मान में विधायक रोमी साहनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जो उनके आवास से प्रारंभ हुई और दुधवा रोड, स्टेशन रोड, बाईपास रोड आदि मुख्य मार्गों से होती हुई उनके आवास पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व देश भक्त सम्मिलित हुए जो भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि देश भक्ति के जोरदार नारे लगाते हुए चल रहे थे ।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम आनंद, राजीव शुक्ला, नगर महामंत्री विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा, मंडल महामंत्री सुनील शुक्ला, शिवराज राणा, मनोज गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, सेवक सिंह, दिनेश दिवाकर, पलविंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश भास्कर, आदेश ठाकुर, अनीता कौर, आरती वर्मा, शीलू अवस्थी, विजया शुक्ला, अनुपम राय, प्रेम गुप्ता, चंद्रभान सिंह, अरुणेंद्र शुक्ला, मान सिंह, राजू चौरसिया, सोनू पांडे, अखिलेश कुमार, डिंपल शर्मा, रिंटू शर्मा, सुनील गुप्ता, अभिनव मिश्रा, अभिषेक गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *