(न्यूज़– रोहित मिश्रा)

पलियाकलां- (खीरी)मैलानी में अमृत भारत स्टेशनों की योजना के अंतर्गत 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअल उद्घाटन किया गया । विधान परिषद के सदस्य अनूप गुप्ता के द्वारा मैलानी स्टेशन का उद्घाटन किया गया उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष उमा शंकर मिश्रा भी थे। मैलानी स्टेशन का ‘अमृत स्टेशन योजना के तहत 08.15 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया गया है। मैलानी स्टेशन पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यात्रियों के लिए उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय,वातानुकूलित रिटायरिंग रूम, महिला एवं पुरुषो के लिए कामन प्रतीक्षालय और वी.आई.पी लाउंज का प्रावधान किया गया है। स्टेशन परिसर में पीने का ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर,खान-पान के लिए फूड स्टाल तथा रेल यात्रियों को बिना परेशानी से टिकट उपलब्ध कराने हेतु आरक्षित व अनारक्षित टिकट खिड़की ए.टी.वी.एम की सुविधा भी दी गयी है। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी सुरेश कुमार (इलेक्ट्रिक)गोरखपुर, अश्वनी कुमार तिवारी(इंजीनियरिंग)लखनऊ के साथ सुश्री रितिका (कमर्शियल)लखनऊ और मो.आरिफ (सिग्नल टेलीकॉम)सीतापुर से और मैलानी रेलवे स्वास्थ्य विभाग के डॉ सौरभ पांडे और फार्मासिस्ट बत्ती लाल मीणा मौजूद रहे।सुरक्षा की जिम्मेदारी मैलानी आर.पी.एफ पोस्ट इंचार्ज वीरेन्द्र कुमार और मैलानी थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने मय फ़ोर्स के सम्भाली।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed