(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)माध्यमिक विद्यालय, सूडा को कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन में सीमा चौकी सूडा, 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा माध्यमिक विद्यालय, सूडा में छात्रों के लिए योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा योग के प्रति उनमें जागरूकता उत्पन्न करना था । योगाभ्यास सत्र के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समवाय प्रभारी सुंडा, तिलक राज, सहायक कमांडेंट स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी । उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव प्रबंधन, एकाग्रता में वृद्धि तथा शारीरिक स्फूर्ति संभव होती है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है विद्यालय प्रशासन ने 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा किए गए इस सकारात्मक पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *