
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)कुछ दिन पूर्व ग्राम लोचनपुर में बीमारी के कारण राजू पुत्र अर्जुन की पत्नी कमली देवी की बरेली अस्पताल में मौत हो गई थी ।पत्नी की मौत के सदमे में पति राजू ने भीफांसी लगा ली ।घर में बची अकेली 7 वर्षीय बच्ची जनकनंदिनी, जब विधायक रोमी साहनी गांव पहुंचे तो बच्ची के बाबा जोर जोर से रोने लगे ।विधायक ने बाबा को ढांढस बंधाया और छोटी बच्ची जनकनंदिनी की परवरिश के लिए विधायक रोमी साहनी ने दी 20000 बीस हजार रुपए की आर्थिक मदद और कहा इस बिटिया की परवरिश में मदद करते रहेंगे । गांव वालों ने विधायक रोमी साहनी के इस कार्य की सराहना की ।
