(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां खीरी 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी का प्रयास विफल कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन में 39वीं वाहिनी की सीमा चौकी कीरतपुर द्वारा दिनांक 19 मई 2025 को फारेस्ट चौकी कीरतपुर के साथ संयुक्त रूप से नाका अभियान चलाया गया । यह नाका अभियान सीमा स्तम्भ संख्या 755/1 के समीप संचालित किया गया, जिसके दौरान 39वीं वाहिनी द्वारा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल करते हुए 08 बैल, 07 बैलगाड़ियाँ तथा 27 नग साखू (साल) की लकड़ी बरामद की । बरामद किए गए समस्त सामान को नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु फारेस्ट चौकी कीरतपुर के सुपुर्द कर दिया गया ।इस संयुक्त अभियान में 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल एवं वन विभाग की तत्परता और सक्रियता से यह सफलता प्राप्त हुई है, जिससे अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकी है ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *