(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)खंभारखेडा (लखीमपुर )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेड़ा परिसर में चीनी मिल के यूनिट हेड अवधेश गुप्ता के सौजन्य नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सीतापुर आंख अस्पताल से आये डॉ अंजली राय चीनी मिल के डॉक्टर धर्मेंद्र त्रिपाठी एवं टीम द्वारा मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण कर दवाए वितरित की गई।
नेत्र परीक्षण शिविर का उद्घाटन युनिट हेड अवधेश गुप्ता ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सीतापुर आंख अस्पताल से आए डॉक्टर अंजली राय सहित डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई ,क्षेत्रीय किसानो ,महिलाओं कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों का भी शिविर में जांच किया गया ।स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए चीनी मिल द्वारा समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जाता है आज आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में लगभग 264 किसान भाइयों एवं चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं ने अपने नेत्र परीक्षण करवाया, सीतापुर से डाक्टरो की टीम ने 24 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है जिन्हें ऑपरेशन के लिए सीतापुर आँख अस्पताल ले जाया जाएगा । युनिट हेड अवधेश गुप्ता ने सीतापुर से आये डॉक्टरों की टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड खंभारखेडा द्वारा इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *