(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी) आज दिनांक 06/05/2025 को लगभग समय प्रातः 9 बजे आकाशीय बिजली गिरने से सुधीर यादव पुत्र वीरेन्द्र कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष, जाति अहीर, निवासी, मजरा धूसर, राजस्व ग्राम बिजौरिया की मृत्यु हो गई। वह शारदा नदी में सिल्ट हटाने का कार्य कर रहा था तभी उस पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई।
