


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( खीरी)बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया में स्थित शिव मंदिर के भव्य प्रांगण में चल रहे , स्थापत्य वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा एवं सत्संग के समापन दिवस के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। उत्तराखंड से आये आचार्यों द्वारा मुख्य यजमान यूनिट हेड ओ पी चौहान व उनकी पत्नी श्रीमती सावीं चौहान से हवन पूजन प्रारंभ कराया।
इस अवसर पर उदयप्रताप सिंह, हरिपाल सिंह, राजीव तोमर, संजीव दुबे, मोहित अवस्थी, मनोज मिश्रा, वीरेंद्र सिंह सतीश श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों लोगों ने हवन कुंड में आहुति डाली। इसके पश्चात यूनिट हेड ने कन्याओं को भोजन करा कर दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लिया । तत्पश्चात विशाल भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
