(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी) नगर व्यापार मंडल के 5 पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल डी आर एम ( एन ई आर ) गौरव अग्रवाल से मिला और मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर रेल लाइन का अमान परिवर्तन व अमान परिवर्तन प्रारंभ होने से पूर्व मैलानी से संचालित बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) गाड़ियो से जोड़ने (मिलान) हेतु पलिया की छोटी लाइन (मीटर गेज) की गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के सम्बंध में ज्ञापन दिया। ततपश्चात लगभग 1 घंटा चली वार्ता में जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता ने कहा कि पलिया स्टेशन क्षेत्र के एक बड़े भाग की जनता का प्रतिनिधित्व करता है और लाइन के अमान परिवर्तन में देरी होने व पलिया से मैलानी की गाड़ियों का मिलान न हो पाने से जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नगर अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने कि क्षेत्र में रेल गाड़ियों की कमी एवं अमान परिवर्तन में देरी के चलते बताया कि क्षेत्र का व्यापार चौपट हो रहा है। क्षेत्रीय प्रतिनिधि नेताओं के लापरवाह रवैये के चलते नगर व्यापार मंडल को इस दिशा में पहल करनी पड़ रही है। नगर महामंत्री सन्दीप बन्सल ने बताया कि इस मुद्दे के निराकरण हेतु कटिबद्ध है। युवा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं जिला मंत्री राजीव गुप्ता ने डी आर एम का इस मुद्दे पर सहयोगपूर्ण रवैये हेतु धन्यवाद दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *