(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)सेंट एन विद्यालय के प्रांगण में श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ। इसके उपरांत आए हुए समस्त श्रमिक वर्ग का स्वागत किया गया। और इस सभा का आरंभ शिक्षकगण का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ शिक्षिका अंजू शुक्ला के संबोधन से हुआ जिन्होंने ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जॉर्ज रॉड्रिग्स ने समस्त चतुर्थ वर्ग को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय से जुड़े समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे ,चाहे वह अपनी सेवाएं विद्यालय को प्रत्यक्ष रुप से दे रहे हो अथवा अप्रत्यक्ष रूप से। इन सभी को विद्यालय प्रबंधन द्वारा आमंत्रित किया गया था। सभी कर्मचारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय के कर्मचारी सुशील ने सभा को संबोधित किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जॉर्ज रॉड्रिग्स का धन्यवाद किया । कार्यक्रम के अंत में फादर जॉर्ज रॉड्रिग्स ने सभा को संबोधित करते हुए श्रमिकों के योगदान पर प्रकाश डाला और उनके हितों की रक्षा हेतु सभी को दृढ़ प्रतिज्ञ होने को कहा। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य फादर एलिएज़र किस्पौटा,सिस्टर मंजूलता समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं और सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *