


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)विगत वर्षों की भांति इस बार भी बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया कलां खीरी में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती आरती यादव तहसीलदार पलिया, विशिष्ट अतिथि पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मेनरो (अधिवक्ता) आनंद विश्वकर्मा (अधिवक्ता), प्रधानाचार्य डी एल भार्गव, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा सभी छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित सभी गणमान्यों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत बाबा साहब के संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। आज के दिन विद्यालय में पढ़ने वाले गृह वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र मोमेंटो तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। विगत वर्ष कक्षा 12 में विद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा शुक्ला को ₹4000 साइकिल मूल्य का बैंक चेक देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मोमेंटो तथा शेष छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
