(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) खंड विकास कार्यालय के सभागार में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला एवं खंड विकास अधिकारी संगीता यादव ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने बाबा साहेब के जीवन चरित्र कार्यों समाज सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में ब्लॉक पलिया की ग्राम पंचायत भानपुरा खजुरिया कॉलोनी में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई ।पढ़ुवा में भी बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। ग्राम पंचायत कमलापुरी कॉलोनी में भी ग्राम बाबा साहेब की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। ग्राम पंचायत बेला में भी बाबा साहेब की जयंती पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके सिद्धांतों का अनुसरण करने के लिए कहा गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *