(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर सभागार तहसील पलिया में एसडीएम रत्नाकर मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।, सभी उपस्थित लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको नमन किया। एसडीम रत्नाकर मिश्र ने कहा कि आज हम लोग भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मना रहे हैं उन्होंने उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला उनके द्वारा बनाए हुए संविधान से हमारा देश संचालित हो रहा है डॉ भीमराव अंबेडकर देश संविधान निर्माता देशप्रेमी ,समाजसेवी ,दलितों के मसीहा थे । भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उप जिलाधिकारी पलिया, तहसीलदार पलिया आरती यादव नायब तहसीलदार पलिया तथा संपूर्णा नगर, नायाब नाजिर, समस्त राजस्व निरीक्षक तथा लेखपालों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *