
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी) नगर व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप बंसल व युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पलिया बस यूनियन के अध्यक्ष सतेन्द्र पाल सिंह वावी जो नगर व्यापार मंडल के संरक्षक भी हैं को विगत माह में संपन्न हुए होली मेला में सहयोग करने के लिए आज बस यूनियन कार्यालय में जाकर के मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बस यूनियन के सचिव इंद्रजीत सिंह गिल भी उपस्थित रहे।
