(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी ) बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल द्वारा संचालित बजाज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आज धूमधाम के साथ मनाया गया । बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंदिर के पुजारी रामेंद्र मिश्र के साथ मुख्य यजमान चीनी मिल के इंजीनियरिंग हेड हरिपाल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया। इस मौके पर शिक्षकों व बच्चों को संबोधित करते हुए हरिपाल सिंह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं उन्हें बेहतर शिक्षा देना शिक्षकों का कर्तव्य है । बच्चे हमारे देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाते है ।इस लिए बच्चों को सही दिशा दिखाना शिक्षकों का दायित्व है। उनकी शिक्षा से ही बच्चे भविष्य में देश को विश्व का शिरमौर बना सकते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिस्टलरी हेड उदय प्रताप सिंह,केन हेड राजीव तोमर, एच आर हेड मोहित अवस्थी, सतीश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य आशिमा भटनागर सहित विद्यालय का स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *