
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां-( खीरी)एक ही परिवार के 04 लोगों की दुर्घटना में हुई मौत, जिसमें राधारानी पत्नी शिवकुमार, वेदान्त पुत्र शिवकुमार, दाताराम पुत्र मातादीन, शिवकुमार पुत्र दाताराम, पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के चारो निवासी थे, परिवार में सिर्फ एक बच्ची शिवि ही बची थी। आज विधायक रोमी साहनी परिवार में बची हुई बच्ची शिवि से मिलने पहुंचे उसके घर, उसके चाचा रमाकांत को 20,000 बीस हजार रुपए शिवि के भरण पोषण के लिए दिए, और कहा उसके बड़े होने तक विधायक रोमी साहनी बच्ची शिवि की मदद करते रहेंगे, वहां पर उपस्थित सभी लोगों के आंखों में आंसू थे ।
