

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)आज दिनाँक गन्ना विकास परिषद गुलरिया के ग्राम जगदेवपुर में बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के शस्य विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह, पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुजीत प्रताप सिंह, मृदा विज्ञान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ शिवराम सिंह, द्वारा गन्ने की खेती में खरपतवार नियंत्रण, मृदा परीक्षण, उन्नतशील गन्ना प्रजातियो का चयन कर उनकी बुवाई, संतुलित उर्वरको का प्रयोग, आदि विषयों पर गन्ना विकास परिषद क्षेत्र के लगभग 400 कृषको को प्रशिक्षण प्रदान किया।तथा भारतीय गन्ना अनुसंधान परिषद द्वारा 250 कृषको को गन्ना प्रजाति को शा 18231, को लख 16202, 15466 आदि गन्ना प्रजातियो के 300 _300 बड वितरित किये गये। इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गन्ना विकास निरीक्षक श्री जगपाल सिंह चीनी मिल गुलरिया के यूनिट हेड श्री योगेश प्रताप सिंह ,महा प्रबंधक गन्ना श्री अनिल अहलावत, एवं गन्ना विकास परिषद गुलरिया के समस्त गन्ना पर्यवेक्षक, व चीनी मिल के क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सादर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक
गुलरिया।
