(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)आज दिनांक 25.03.2025 को उ०प्र० सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक रोमी साहनी, की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रोमी साहनी, 137 पलिया, विशिष्ट अतिथि रत्नाकर मिश्रा उप जिलाधिकारी पलिया, संगीता यादव खण्ड विकास अधिकारी पलिया, मण्डल अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला, गन्ना समिति पलिया के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि रिंटू शर्मा, डिम्पल शर्मा एवं ब्लाक के एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार ,एडीओ समाज कल्याण विजय गप्ता सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम मे विधायक एवं ब्लाक प्रमुख द्वारा सभी विभागीय उपलब्धियो एवं योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संबोधन करते हुए उपजिला अधिकारी पलियार रत्नाकरमिश्रा ने भी शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिला शासक्तीकरण, एन्टी रोमियो स्क्वाड एवं महिला हेल्पलाइन के बारे मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन व एडीओ ए आरपी सिंह यादव ने किया ।कार्यक्रम मे विभिन्न विभागो के द्वारा स्टाल लगाये गये। तथा कार्यक्रम में आये सभी लोगो को योजनाओ से सम्बधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर परविभाग द्वारा लगाये गये स्टालों में 1. ग्राम्य विकास विभाग
2. पंचायतीराज विभाग
3. बाल विभाग पुष्टाहार विभाग
4. कृषि विभाग5. पशुपालन विभाग6. स्वास्थ्य विभाग
7. पूर्ति निरीक्षक विभाग
8 समाज कल्याण विभाग
9 एन०आर०एल०एम० विभाग।10 महिला सशक्तीकरण, एन्टी रोमियो स्क्वाड विभाग आदि थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *