



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के अन्तर्गत गौरीफन्टा रेंज परिसर में डा० रंगाराजू टी० उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया खीरी की अध्यक्षता में इंडो नेपाल ट्रांस बाउंड्री मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आये समस्त अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों का सर्वप्रथम अभिवादन दूध दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर व अधिकारियों/ कर्मचारियों के द्वारा किया । कार्यशाला में दुधवा से साथ-साथ नेपाल राष्ट्र के विभिन्न अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यशाला वन एवं वन्य जीव अपराध, अवैध व्यापार, मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं के रोकथाम एवं वन्य जीव संरक्षण हेतु जागरूकता एवं परस्पर सहयोग संयुक्त प्रयास सुदृढ करने के उदेश्य से आयोजित की गयी। जिसका मंच संचालन रमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक द्वारा कुशलता पूर्वक करते हुये अवगत कराया गया कि नेपाल व भारत के रिश्ते आज से नही पुरातन से है। हम सभी को मिलकर संयुक्त होकर वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा करनी होगी। इसी क्रम में उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी एवं नेपाल राष्ट्र से आये अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण हेतु अपने विचार व्यक्त पारस्परिक सहयोग से कार्य करने पर बल दिया गया।
उक्त कार्यशाला के दौरान श्रीकृष्ण भट्ट, अधिकृत वरिष्ठ डिविजनल वन अधिकारी, कैलानी नेपाल राष्ट्र, रामविचारी ठाकुर, अधिकृत वरिष्ठ डिविजनल वन अधिकारी, कंचन पुर, नेपाल राष्ट्र, मनोज शाह, प्रमुख संरक्षण अधिकृत (चीफ वार्डन) शुक्ला फॉटा राष्ट्रीय निकुंज, कंचनपुर, नेपाल राष्ट्र, राम बहादुर अय्यर, लालझण्डी मोहान वन संरक्षण परिषद अध्यक्ष, कंचनपुर, नेपाल राष्ट्र, लवदेव बिष्ट, शुक्ला फॉटा बफरजोन चेयर परिषद अध्यक्ष, कंचनपुर, नेपाल राष्ट्र, दिनेश कुमार यादव, कुण्डा वन कार्यालय प्रमुख, कंचनपुर, नेपाल राष्ट्र, महेश शाही, इंस्पेक्टर पुर्नवास, डी०एस०पी० धामी जी. प्रकाश जी, भन्सार निरीक्षक महतारा के साथ नेपाल राष्ट्र से आये मीडिया बन्धु के अतिरिक्त भारत से आये महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायों, मनफूल खान, एस०एस०बी० असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट गौरीफन्टा, वीर प्रताप सिंह, एस०आई०, पी०एस० गौरीफन्टा, रोहित रवि, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, विश्व प्रकृति निधि-भारत, दिलीप सिंह, एन०बी० यूनिट, सब इंस्पेक्टर, सैय्यद मुस्नीर, सी०पी०ओ० इमिग्रेशन, विनय कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, पलिया बफर जोन, समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के साथ अन्य स्टाफ आदि मौके पर उपस्थित रहें। यह जानकारी उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग ने दी।
