(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 16 मार्च से 22 मार्च तक विशेष कार्य योजना चलाई जा रही है इसमें स्वयंसेवकों को गांव में जाकर समस्याओं को सुनना है लोगों को जागरूक करना है और उनको जानकारी देनी है इस संबंध में ग्राम बुद्धा पुरवा ब्लॉक पलिया में एन एस एस के स्वयंसेवकों ने जाकर साथ में प्रधान पति त्रिमोहनलाल को लेकर संविलयन विद्यालय ग्राम बुद्धा पुरवा में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। तथा टोली बनाकर छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण किया। इस संबंध में साक्षरता, स्वच्छता, वृद्धों की समस्याएं, कूड़ा प्रबंधन ,स्वच्छ जल आदि , व महिलाओं की समस्याओं पर भी स्वयंसेवकों ने ध्यान केंद्रित किया ।वहीं पर स्वयंसेवकों ने सामूहिक भोजन किया और सभी प्रकार की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई ।इस कार्यक्रम में विद्यालय के स्वयंसेवक कार्यक्रम के प्रभारी अंकुर कुमार तथा ग्राम के गणमान्य व्यक्ति भी रहे। गांव में शिक्षा की समस्या है इसके प्रति जागरूक किया स्वास्थ्य की समस्याएं हैं उनके प्रति भी जानकारी दी गई। टीम ने सामुदायिक कार्यक्रमों में में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया। यह जानकारी बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट डी एल भार्गव ने दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed