(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)दिनांक 20.03.2025 को 12.00 बजे दिन से 25.03.2025 तक एवं 08.04.2025 को 12.00 बजे दिन से 12.04.2025 तक लखीमपुर –सीतापुर राजमार्ग पर हरगाँव कस्बे में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के दृष्टिगत सुगम यातायात संचालन हेतु निम्न प्रकार यातायात एडवाइजरी जारी की जाती है –*
1- लखीमपुर से सीतापुर की ओर जाने वाले भारी/ कामर्शियल वाहन हरगाँव की ओर न जाकर एलआरपी चौराहा से छाउछ चौराहा होते हुए बेहजम- कस्ता चौराहे से सीतापुर/ अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।
2- बहराइच- सिसैया की ओर से आने वाले चार पहिया/ भारी/ कामर्शियल वाहन जिन्हे सीतापुर जाना है, राजापुर चौराहे से खीरी कस्बा-लघुचा- लहरपुर होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे ।
3- लखीमपुर से एलआरपी होते हुए सीतापुर की ओर जाने वाले चार पहिया/ छोटे वाहन ओयल कस्बा पार कर बेहजम मोड़ से बेहजम होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे ।
4- गोला/ मोहम्मदी की ओर से आने वाले वाहन जिन्हे सीतापुर जाना है, एलआरपी की ओर न जाकर छाउछ चौराहा से बेहजम रोड पर बेहजम- कस्ता चौराहे से सीतापुर/ अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे ।
5- लखीमपुर से सीतापुर की ओर जाने वाले दो पहिया वाहन, पैदल यात्री निर्माणाधीन हरगाँव ओवरब्रिज से पहले मरखापुर तक यात्रा कर सकेंगे ।
6- उक्त यातायात डायवर्जन दिनांक 20.03.2025 को 12.00 बजे दिन से 25.03.2025 तक एवं 08.04.2025 को 12.00 बजे दिन से 12.04.2025 तक यथावत जारी रहेगा ।
7- आम जनमानस से अपील है कि उक्त कार्य के दृष्टिगत लखीमपुर- सीतापुर मार्ग का प्रयोग न करके वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें ।
8- किसी भी प्रकार की यातायात सम्बन्धी समस्या हेतु *यातायात पुलिस के कण्ट्रोल रूम नं0 9454844045* पर सम्पर्क किया जा सकता है ।
