(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में मानव वन्य जीव संघर्ष से बचाव के उपाय विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला का दुधवा पर्यटन परिसर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पलिया के आस-पास के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सर्वप्रथम छात्रों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्डेन फलावर, स्मृति पब्लिक स्कूल, दि इण्डियन एकेडमी, गुरुकुल एकेडमी के छात्रों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें रंजीत सिंह, दि इण्डियन एकेडमी को प्रथम, विपिन सिंह, स्मृति पब्लिक स्कूल को द्वितीय एवं देवांश शुक्ला गोल्डेन फलावर स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
छात्राओं की आयोजित 100 मीटर दौड प्रतियोगिता में गोल्डेन फलावर, जिला पंचायत, दि इण्डियन एकेडमी, स्मृति पब्लिक स्कूल, विवेकानंद एकेडमी की छात्राओं द्वारा भाग लिया गया, जिसमें पवनदीप कौर, गोल्डेन फलावर को प्रथम, अर्शदीप कौर स्मृति पब्लिक स्कूल को द्वितीय खुशी, जिला पंचायत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
छात्रों की आयोजित लम्बी कूद प्रतियोगिता में गोल्डेन फलावर, दि इण्डियन एकेडमी, स्मृति पब्लिक स्कूल, गुरुकुल एकेडमी, विवेकानंद एकेडमी के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें देवांश शुक्ला गोल्डेन फलावर को प्रथम स्थान, विपिन, स्मृति पब्लिक स्कूल को द्वितीय एवं शिवम गुरुकुल एकेडमी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
छात्राओं की आयोजित लम्बी कूद प्रतियोगिताओं में गोल्डेन फलावर जिला पंचायत, दि इण्डियन एकेडमी, स्मृति पब्लिक स्कूल, विवेकानंद एकेडमी की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें सिमरन, स्मृति पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान, खुर्शदीप कौर, विवेकानंद एकेडमी को द्वितीय एवं पवनदीप कौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
छात्र एवं छात्राओं की संयुक्त रूप से “मानव वन्य जीव संघर्ष से बचाव के उपाय” विषय पर आयोजित आशुव्याख्यान प्रतियोगिता में गोल्डेन फलावर, जिला पंचायत, दि इण्डियन एकेडमी, स्मृति पब्लिक स्कूल, विवेकानंद एकेडमी, गुरुकुल एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें काजल देवी विवेकानंद एकेडमी को प्रथम स्थान, लिम्रा समीम गुरुकुल एकेडमी को द्वितीय एवं हिमांशी यादव, स्मृति पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
छात्र एवं छात्राओं की संयुक्त रुप से आयोजित चेस प्रतियोगिता में गोल्डेन फलावर, दि इण्डियन एकेडमी, विवेकानंद एकेडमी, गुरुकुल एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें अर्णव शुक्ला गोल्डेन फलावर को प्रथम, ऋतुराज पाण्डेय गोल्डेन फलावर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
अंत में ओपेन क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा वन एवं वन्य जीव आधारित पूछे गये विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिये। सबसे पहले सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरुप दुधवा नोटबुक प्रदान की गई। ओपेन क्विज प्रतियोगिता का संचालन सना शेख, विश्व प्रकृति निधि तथा वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
समस्त प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षा में उत्कृष्ट योगदान करने वाले अधिकारियों / कर्मचारी महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, विकास वर्मा, सोबरन लाल क्षेत्रीय वन अधिकारी, सुरेन्द्र कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, जयकार शाही, अभिषेक सिंह, वन दरोगा, होशियार सिंह एवं हंसराम राना वन्य जीव रक्षक को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा एवं दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां द्वारा सम्बोधित करते हुए मानव वन्य जीव संघर्ष से बचाव के उपाय संबंधी विषय पर अपने-अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, विश्व प्रकृति निधि एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से रमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक एवं विपिन कुमार सैनी, आउटरीच प्रोग्रामर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बनकटी, दक्षिण सोनारीपुर, पर्यटन, मुख्यालय स्टाफ, विश्व प्रकृति निधि से सहयोगी रोहित रवी, अपूर्वा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।