
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी )जनहित में नगर के श्री रामलीला मैदान स्थित अशोक वाटिका (जिसमें रावण दहन का कार्यक्रम होता है) वह भ्रमण टहलने/ योग करने हेतु सुबह शाम उपलब्ध रहेगी । यथाशीघ्र जन सुविधा हेतु सीमेंट बेंच बैठने हेतु व्यवस्था की जा रही है। यह जानकारी चौधरी तेजपाल सिंह अध्यक्ष ,रमेश चंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश पांडे मंत्री तथा निर्माण समिति के अध्यक्ष मैहर चंद अरोड़ा ने दी।
