(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)क्षेत्राधिकारी पलिया द्वारा, परिवहन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ ओवरलोड एवं ओवरहाइट ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। नियम विरुद्ध पाये गये वाहनो के चालान व सीज करने की कार्यवाही की गयी।पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.12.2024 को क्षेत्राधिकारी पलिया यादवेन्द्र यादव द्वारा परिवहन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ थाना पलिया व आस-पास के क्षेत्र में चलने वाले ओवरलोड एवं ओवर हाइट ट्रक तथा ट्रैक्टर-ट्राली के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिसमें दो ट्रॉली जोड़कर गन्ना परिवहन करने वाले कृषकों को जागरूक किया गया तथा पुलिस विभाग, परिवहन विभाग व राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों का चालान व सीज करने की कार्रवाई की गई। इससे पूर्व चीनी मिल, गन्ना सोसाइटी व कृषकों से गन्ना फसल सीज़न में नियमानुसार वाहनों से परिवाहन सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके व वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सक। और सभी के लिए यातायात सुरक्षित हो सके इसलिए यातायात का नियमों का पालन पूर्णतः होना ही चाहिए।
