(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

(पलिया कलाँ) – थाना पलिया में आज तीन नए आपराधिक कानून, 2023 के लागू होने के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में नगरपालिका पलिया के चेयरमैन, CHC अधीक्षक, आबकारी अधिकारी, पलिया बार के सम्मानित पदाधिकारीगण, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, सभी विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य, ट्रक बस यूनियन के सदस्य, सभी प्रधान, सभासद, चीनी मिल प्रबंधन, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु और पलिया थाने का पुलिस स्टाफ शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नए कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और पंपलेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर थाना पलिया के SHO ने कानूनों की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी से उनके अनुपालन की अपील की।

Share

You missed