
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां–(खीरी) बोर्ड परीक्षाएँ विद्यालय में पर्व की तरह होती हैं। गुरुकुल ऐकेडमी पलिया कलाँ में सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल आने के बाद छात्र छात्राएँ उत्साहित दिखे। विद्यालय के शत-प्रतिशत उत्तीर्ण परीक्षाफल की घोषणा के बाद आज कक्षा दस व बारह के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 से रचित अग्रवाल ने 96.60, अनिकेत कैथवार ने 94.00 ईशान वैश्य ने 93.80, गुरुवीर सिंह ने 93.00, अनिवार्य तोमर, 92-60, प्रियम मिश्रा 92.20, अभिनव दीक्षित 91.40 आदित्य पाण्डेय 91, हर्ष गोयल 90.40 और शुभम् जायसवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कक्षा बारह से नैतिक मिश्रा ने 96.50, कुशाग्र त्रिपाठी 93.25, सानिया खान 92-75, रिया बंसल 91.75, आदित्य शुक्ला 91.25, शगुन बाजपेई व यशांक मिश्रा 91.25, संदीप सिंह 90.75, श्रेया शर्मा ने 90.50% अंक आप्त किए।
गौरतलब है कि रचित अग्रवाल ने अपने टाउन को टॉप करने के साथ ही जिले में भी चौथा स्थान प्राप्त किया है। उसी जगह आई एस सी के नैतिक मिश्राने अपने विद्यालय, शहर को टॉप करकेजिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी विशेष अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके माता- पिता सहित विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपने अनुभव बाँटते हुए विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों के सहयोग के बिना शिक्षण पूर्ण नहीं होता। विद्यालय उनके सहयोग का आकांक्षी है। उन्होंने शिक्षकों के कठिन परिश्रमके लिए भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सूबेदार रमेश प्रधान, हवलदार अजय 22 राजपूत, एस आई दलपत सिंह भाटी 737. डेल्टा कम्पनी एस एस वी, सब इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन केतन नाग व सुश्री मनीषा ने किया।
