

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)खंभारखेडा ( लखीमपुर) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभार खेड़ा में चल रहे पांचवें दिन स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ के मौके पर बोलते हुए आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य प्रतिदिन प्रातः काल उठने के साथ ही वृद्ध माता-पिता, दादा-दादी तथा अपने से बड़ों के चरण स्पर्श करते हुए नमन करना चाहिए। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से सुख -शांति का वातावरण बना रहता है। संतसंग में जाने से पुण्य की प्राप्ति तथा ज्ञान चक्षु खुलते हैं।साथ ही भगवान श्रीराम की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए आचार्य जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। कर्म पर निष्ठा में ही किसी भी फल की प्राप्ति छुपी होती है।
आचार्य जी ने वास्तु शास्त्र की नियमों का विस्तार से उल्लेख करते हुए चौंसठ पद वास्तु विन्याश को विस्तार से समझाया। साथ ही घर के कोणों और दिशाओं में किन ग्रहों व देवों का वास है तथा वहाँ किन कक्षों को रखें इस पर प्रकाश डाला गया। ब्रह्म स्थान-स्थान स्वामी-पृथ्वी के नाभिक तथा मनुष्य के नाभिक का संतुलन बनाने की विधि पर आचार्य सुशील जी ने विस्तार से व्याख्या की।
भोजन-श्वसन-जल पीने व निद्रा की आयुर्वेदिक शैली पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कथा श्रवण करने निकटवर्ती ग्रामों से जानता जनार्दन की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इस अवसर पर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा, यूनिट हेड अवधेश गुप्ता, पावर के यूनिट हेड धर्मेंद्र सिंह,सी वी सिंह,डा अनिल त्रिपाठी, राजेश दूवे, क्षेत्रीय किसान मिथलेश सिंह, किशोरी लाल, पुतान सिंह,वजीर सिंह,अतउलएश सिंह, विश्व नाथ सिंह उपस्थित रहे।
गुरुवार को श्री स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा का समापन होगा। एवं यज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी।