(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया कला खीरी में आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को सांय 6:04बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर विद्यालय प्रांगण में प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं स्टाफ जनों जिसमें मुख्य रूप से प्रधानाचार्य डोरी लाल भार्गव, प्रधान लिपिक चंद्रशेखर, श्रीकांत शर्मा, अंकुर , अर्पित गंगवार , प्रशांत मिश्रा, अशोक कुमार , जंगजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर आतिशबाजी आतिशबाज मोहम्मद हनीफ द्वारा की गई तथा मिष्ठान वितरण किया गया। क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 पहुंचाने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना है ।इसलिए हर भारतवासी गौरवान्वित है। विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा विद्यालय की एक विज्ञान प्रयोगशाला का नाम ISRO के वर्तमान अध्यक्ष एस सोमनाथ के नाम पर रखा जाएगा।

नगर के अधिकतर विद्यालयों में दिखाया गया चंद्रयान की लैंडिंग का दृश्य लाइव प्रसारण । बच्चों और प्रबंधन ने देखकर भारत विजय के लगाए नारे द इंडियन एकेडमी ,पलिया मोंटसरी स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों में बच्चों को दिखाई गयी चंद्रयान की सफल लैंडिंग।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *