(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-खीरी कई प्रदेशों में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल चुके पलिया निवासी बलराम गुप्ता को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंप गई है। जनपद से दो पार्टी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंप गई है जिसमें हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर आए रवि प्रकाश वर्मा पूर्व सांसद की बेटी पूर्वी वर्मा व बलराम गुप्ता शामिल हैं। जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि युवक कांग्रेस के दौरान पार्टी द्वारा उन्हें कई प्रदेशों की जिम्मेदारी दी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अब नई जिम्मेदारी दी है उसका वह पूरी तरह निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार देश के मतदाता कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। पलिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय दरोगा, नगर महामंत्री दिनेश जिंदल ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शाह बीडीसी दिनेश शर्मा व सौरभ चौबे आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारी बलराम गुप्ता का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *