![](https://kherinews.com/wp-content/uploads/2023/11/wp-1700053563155.jpg)
![](https://kherinews.com/wp-content/uploads/2023/11/wp-1700053508035.jpg)
![](https://kherinews.com/wp-content/uploads/2023/11/wp-1700053624621.jpg)
![](https://kherinews.com/wp-content/uploads/2023/11/wp-1700053592315.jpg)
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां- खीरी आज दिनांक 15.11.2023 को डा० अरूण कुमार मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 द्वारा दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के पर्यटन सत्र 2023-24 का शुभ आरम्भ, सुहेली प्रकृति व्याख्यान केन्द्र एवं आडोटूरियम का उद्घाटन बड़ी धूम-धाम के साथ दुधवा पर्यटन परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान, सुधीर कुमार शर्मा (भा०व० से०), प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, वन विभाग, उ०प्र०, लखनऊ, अजनी कुमार आचार्य, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उ०प्र०, लखनऊ, सुनील चौधरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रोजेक्ट टाइगर, उ0प्र0 लखनऊ, संजय श्रीवास्तव, पी०सी०सी०एफ० रिसर्च, उ०प्र०, लखनऊ, मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव उ०प्र० लखनऊ, . ललित कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर-खीरी, महा प्रबन्धक, वन निगम, उ०प्र०, लखनऊ, डा० रंगाराजू टी०, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया खीरी सौरिष सहाय, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर-खीरी (बफरजोन), रोमी साहनी, विधायक, पलिया विधान सभा, के0बी0 गुप्ता, पलिया नगर पालिका चेयरमैन, प्रदीप कुमार वर्मा, उपप्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां, धर्मेन्द्र द्विवेदी, वन्य जीव प्रतिपालक, किशनपुर, महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, रोहित रवि, विश्व प्रकृति निधि-भारत, चन्दन मिश्रा, विश्व प्रकृति निधि-भारत समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारीगण, स्टाफ, पत्रकार बन्धु एवं स्कूली बच्चे व पर्यटक आदि मौके पर उपस्थित रहे। डा० अरूण कुमार, मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 द्वारा विधिवत पूजा आर्चना कर पर्यटन गेट का फीता काट कर पर्यटको हेतु पर्यटन सत्र 2023-24 का शुभ आरम्भ करते हुयें सभी को बधाई दी गयी एवं ईको विकास समिति के मधुमक्खी पालन हेतु प्रशिक्षित सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। आयोजन के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा सभी वन्य जीव प्रेमियों को वन एवं वन्य जीव सुरक्षा हेतु जागरूक / प्रेरित किया गया। ललित कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर-खीरी द्वारा कार्यक्रम का सधन्यवाद समापन किया गया।