पलिया कलां (खीरी) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर श्री तेज महेन्द्रा सरस्वती शिशु एवं विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, पलिया कलां में शनिवार को बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेला-2026का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखते ही बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सलिल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि निरंजन लाल अग्रवाल कार्यक्रम अध्यक्ष चांद कुमार जैन , विद्यालय के प्रबंधक *श शिवपाल सिंह , नगर प्रचारक विभोर एवं प्रधानाचार्य सुनील सिंह अभिषेक शुक्ला जी, सुभाष दास द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।मेला उद्घाटन एवं अतिथि परिचय
मेला उद्घाटन के पश्चात प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू जी बच्चों को बहुत प्रेम करते थे, उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता था, इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को चाचा नेहरू के आदर्शों — सत्य, प्रेम, अनुशासन और देशभक्ति पर चलने की प्रेरणा दी।मुख्य अतिथि सलिल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के मेले बच्चों में आत्मनिर्भरता, व्यवहार कुशलता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।विभिन्न आकर्षक दुकानें बनीं आकर्षण का केन्द्र बाल मेले में भैया-बहिनों द्वारा रंगोली, शिल्प कला, संस्कृत, संगीत, योग, शारीरिक शिक्षा एवं खिलौनों की विभिन्न आकर्षक दुकानें लगाई गईं। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों द्वारा लगाई गई पानी-पूरी, भेल-पूरी, मटर-चाट, चना-मसाला, चाउ-चाउ (चाउमीन), समोसा, पकौड़ी, आइसक्रीम, जलेबी आदि की दुकानों पर अभिभावकों एवं आगंतुकों ने खूब लुत्फ उठाया। बच्चों ने स्वयं विक्रेता बनकर दुकानदारी का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य-संगीत एवं हास्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्यगण, भैया-बहिन, अभिभावक बंधु-भगिनी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया।