(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र 2026-27 का कल 01 नवंबर को औपचारिक शुभारंभ दुधवा में होगा।दुधवा प्रभाग में बाढ़/जलभराव के कारण सफारी स्थगित, किशनपुर वन्यजीव विहार में संचालित रहेगी सफारीदुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के आगामी पर्यटन सत्र 2026-27 का औपचारिक शुभारंभ कल दिनांक 01 नवंबर 2026 (रविवार) को दुधवा मुख्य परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा।जलभराव के कारण दुधवा में सफारी संचालन फिलहाल स्थगित:विगत दिनों क्षेत्र में हुई भीषण अत्यधिक वर्षा के कारण दुधवा प्रभाग के आंतरिक वनमार्ग एवं मुख्य सफारी मार्ग कई स्थानों पर जलमग्न व क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा तथा सुगम आवागमन के दृष्टिगत कल (01 नवंबर 2026) दुधवा प्रभाग के अंतर्गत जंगल सफारी का संचालन स्थगित रहेगा। मार्गों के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित होने के पश्चात यहाँ सफारी सेवा शीघ्र बहाल की जाएगी।पर्यटकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था – किशनपुर वन्यजीव विहार खुला रहेगा।सफारी का आनंद लेने के इच्छुक सभी सम्मानित एवं जिज्ञासु पर्यटकों की सुविधा हेतु किशनपुर वन्यजीव विहार (मैलानी) में सफारी संचालन की पूर्ण व्यवस्था की गई है। किशनपुर वन्यजीव विहार में वनमार्गों की स्थिति पूर्णतः संतोषजनक एवं सुरक्षित है। अतः जो पर्यटक सफारी का अनुभव लेना चाहते हैं, वे किशनपुर वन्यजीव विहार का भ्रमण कर प्रकृति व वन्यजीवों का दीदार कर सकते हैं।पर्यटन प्रशासन सभी पर्यटकों से सहयोग की अपेक्षा करता है तथा उनकी सुरक्षित एवं आनंददायक यात्रा की कामना करता है। यह जानकारी फील्ड डायरेक्टर /उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया ने दी।