(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी 30 अक्टूबर। जनपद खीरी में रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के दो पालियों में 25 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन, शुचितापूर्वक, शान्तिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। शनिवार को दोनों पालियों में
14125 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 6035 ने परीक्षा छोड़ी।

*डीएम रहे फील्ड में सक्रिय*
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह स्वयं सुबह से ही सक्रिय रहे। डीएम ने सीबी सिंह गौढ़ सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों से नामांकित व उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या जानी और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने को कहा।

नोडल अधिकारी/एडीएम (न्यायिक) बृजपाल सिंह ने बताया कि पहली पाली में 10,800 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6982 उपस्थित हुए, जबकि 3098 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 10,800 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7143 उपस्थित और 2937 अनुपस्थित रहे।

*अफसरों ने रखा पैनी नजर*
डीएम अंजनी कुमार सिंह के साथ ही एडीएम-एएसपी, एसडीएम-सीओ, डीआईओएस, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी लगातार भ्रमणशील रहे। एडीएम ने दिनभर परीक्षा केंद्रों का सघन भ्रमण किया और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को सतर्क रहते हुए परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed