(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी)बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया क्षेत्र के आदिवासी जनजाति ग्राम कजरिया में वृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में,उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर के वैज्ञानिक डाक्टर पी के कपिल, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी,महाप्रबन्धक गन्ना राजीव तोमर, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी एवं मिल परिक्षेत्र के लगभग 157 किसानों ने भाग लिया।
डॉ पी के कपिल ने शरद कालीन गन्ना उत्पादन तकनीक एवं गन्ने के साथ सहफसली खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी, इसी क्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश तिवारी ने शरदकालीन गन्ने में खाद एवं उर्वरको का सन्तुलित प्रयोग करने की सलाह देते हुए एक तिहाई नत्रजन,फास्फोरस एवं पोटाश की पूरी मात्रा बुआई के समय प्रयोग करने की सलाह दी।
महाप्रबन्धक गन्ना ने गोष्ठी में आए सभी अतिथियों एवं किसानों का स्वागत व अभिनन्दन किया साथ ही उन्होंने बताया कि चीनी मिल द्वारा सब्सिडी पर एग्री इनपुट एवं बीज उपलब्ध कराया जा रहा है जिसे प्राप्त कर अधिक से अधिक रकबे में शरदकालीन गन्ने की बुआई के साथ सहफसल जैसे आलू,लाही,मटर,चना इत्यादि लगाकर दोहरा लाभ कमाए।साथ ही उन्होंने शरद कालीन गन्ने के अधिक उत्पादन हेतु वैज्ञानिक तकनीकी एवं उन्नतिशील प्रजातियों जैसे को०-0118,कोलख०-14201 किस्म का चयन कर बुआई करने की सलाह दी। सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने खेत की गहरी जुताई कर लेजर लेवलर द्वारा खेत का समतलीकरण कराकर गन्ने की बुआई करने की सलाह दी तथा उन्होंने कृषकों से अपील की कि अस्वीकृत व अनामित प्रजातियों की बुआई कदापि न करें। अन्त में कृषक गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रगतिशील व ग्राम प्रधान अमर सिंह ने गोष्ठी में आये सभी आगंतुकों का आभार व आशीर्वचनों के साथ गोष्ठी का समापन किया,गोष्ठी में भोलाराम , मुन्नालाल, रामकिशन ,प्रहलाद, राम बहादुर, सुशीला देवी व बतासो देवी आदि सैकडों कृषक उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *