(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

  पलियाकलां- (खीरी )आज दिनांक 10 अगस्त 2023 को उप जिलाधिकारी  पलिया  कार्तिकेय सिंह द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम देवीपुर-गजरौरा तथा घोला का भ्रमण बाढ़ के जल में घुसकर के किया   गया। भ्रमण  के दौरान प्रभारी निरीक्षक पलिया  प्रमोद कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल 

 आदित्य मिश्रा,  कपिल तथा ग्राम प्रधान अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्रीय लेखपाल को ग्राम में ही कैंप कर प्रभावित व्यक्तियों तक ग्राम प्रधान व अन्य संभ्रांत व्यक्तियों की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए। भोजन की तात्कालिक व्यवस्था सामूहिक रूप से अपेक्षाकृत ऊंचाई पर स्थित घरों में करवाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। सिलेंडर आदि की व्यवस्था में व्यवधान न हो इसके लिए भी निर्देश दिया गया। ग्राम के बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को ससमय बाढ़ चौकिया तक पहुंचाया जाए तथा  उनका विशेष ख्याल रखा जाए। बाढ़ प्रभावित आबादी तक आकस्मिक स्थिति में पहुंचने के लिए नाविक नाव सहित मौके पर तैनात हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *