(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दूबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 256/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस के अभियुक्त रफायत अली उर्फ छोटे अली पुत्र फरजन्द अली नि० ग्राम पटिहन थाना पलिया जिला खीरी को पटिहन रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रफायत अली उर्फ छोटे द्वारा अजय मिश्रा पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम पटिहन थाना पलिया जिला खीरी के ऊपर जान से मारने की नीयत से दिनांक 28.08.2026 को बगौड़ी से प्रहार किया गया था। अभियुक्त उपरोक्त के पास से हमले में प्रयुक्त एक बगौडी/बांका भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रफायत अली उर्फ छोटे अली उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु अन्तर्गत धारा 109(1)/352/351 (3) बीएनएस में सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास- रफायत अली उर्फ छोटे अली पुत्र फरजन्द अली उम्र करीब 41 वर्ष नि0 ग्राम पटिहन थाना पलिया जिला खीरी।मु0अ0सं0 334/26 धारा 60 आब ०अधि० थाना पलिया जिला खीरी।मु0अ0सं0 256/26 धारा 109 (1)/351 (3)/352 बीएनएस थाना पलिया जिला खीरी।बरामदगी का विवरण हमले में प्रयुक्त हथियार 01 अदद बगौडी/बांका।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-1. उ0नि0 श्री झारिया सिह थाना पलिया जनपद खीरी।2. हे0का0 हरिकेश कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।3. का0 रोहित कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *