(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया खीरी। पत्रांक 5080/16-1 दिनाक: पलिया-खीरी, जून, 05 / 2026 से प्राप्त जानकारी के अनुसार
मा० सर्वोच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका संख्या (सी) संख्या 202/1995 टी०एन० गोण्डावर्मन थिरुमलपाद बनाम यूनियन आफ इण्डिया व अन्य की सुनवाई उपरांत पारित निर्णय दिनांक 17.11.2025 के बिन्दु संख्या 48.8 में निम्न अंश भी अंकित है :-
48.8. In those tiger reserves where roads traverse the core/critical tiger habitat, strict night regulation (no traffic from dusk to dawn except ambulances/emergency) needs to be exercised.
दुधवा टाइगर रिजर्व वन्य जीवों की बाहुल्यता की दृष्टि से अति संवेदनशील है। तदनुसार उपरोक्त बिन्दु के साथ अन्य आवश्यक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर श्रीमती वी० हेक्काली झिमोमी, प्रमुख सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अध्यक्षता में दिनांक 17.04.2026 को बैठक आहूत कर अपने कार्यालय की पत्र संख्या 917/81-4-2026-2039894 दिनांक 11.05.2026 से कार्यवृत्त जारी किया गया है।
उक्त कार्यवृत्त के बिन्दु संख्या-4 के अनुसार दुधवा-गौरीफण्टा रोड संचालन सायं 06.00 से प्रातः 06.00 बजे तक बंद रखने एवं उक्त समय में दुधवा-चंदनचौकी मार्ग को संचालित रखने का आदेश निर्गत किया गया है। तदनुसार दुधवा गौरीफण्टा रोड का संचालन प्रत्येक दिवस सायं 06.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक पूर्णतया बंद किए जाने का आदेश पारित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *