



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) दुधवा में चिकित्सकीय विशेषज्ञों एवं उपकरणों से सुसज्जित टीम द्वारा आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी बेशकीमती वृक्षों एवं वन्य जीवों की बाहुल्यता के चलते हमेशा से ही संवेदनशील रहा है। इसकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के रुप दुधवा ग्रीन सोल्जर की सुरक्षा हमेशा से ही एक चुनौती रही है। एक तरफ जहां इसके चारों ओर अधिकांशतः खुली सीमाएं हैं, वहीं 55 किमी0 से अधिक अंतराष्ट्रीय सीमा लगती है, जहां से अराजकतत्व प्रायः ही अंतराष्ट्रीय स्थितियों का लाभ उठाने का प्रयत्न करते हैं। वहीं दूसरी तरफ मानव वन्य वन्य जीव संघर्ष एवं वन्य जीवों का आपसी द्वंद्व इसको और चुनौतीपूर्ण बनाता है। एक तरफ जहां इस प्रकार की की चुनौतियॉ हैं, वहीं भौगोलिक जटिलताएं भी हैं। अधिकारी/कर्मचारी बरसात के समय कई बार मूलभूत सुविधाओं तक से दूर हो जाते हैं। ऐसी स्थितियों में प्रतिकूल स्वास्थ्य स्थिति एक सामान्य बात है। अच्छे एवं समयबद्ध
उपरोक्त स्थितियों केा ध्यान में रखतें हुए जगदीश आर0 उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी द्वारा दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के अधिकारी/कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने एवं उचित चिकित्सा एवं परामर्श दिलाए जाने का निर्णय लिया गया। तत्क्रम में उनके आग्रह पर मुख्य चिकित्साधिकारी, लखीमपुर-खीरी द्वारा नामित चिकित्सकीय टीम द्वारा श्री भरत सिंह, अधीक्षक, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पलिया के निर्देशन में दुधवा पर्यटन परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की सभी 10 रेंजों एवं तीनों उपवन प्रभाग के कार्मिकांे के साथ-साथ मुख्यालय स्टाफ द्वारा भी अपना-अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सामान्य समस्याओं के अतिरिक्त गंभीर समस्याओं के परीक्षण हेतु एक्स-रे, ईसीजी, बीपी, तापमापी, मधुमेहमापी यंत्र भी साथ लाए, जिनकी सहायता से कार्मिकों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में पलिया प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के प्रख्यात डॉ अजीत सिंह फिजिशियन, डॉक्टर हेमलता, सुधाकर वर्मा डेंटल सहायक, प्रवीण राणा, सावन संतोष कुमार लैब टेक्नीशियन, सुश्री प्रज्ञा मिश्रा के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर के प्रबंधक के रुप में अंकित दीक्षित स्वयं उपस्थित रहे। इससे पूर्व भी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पलिया-खीरी की टीम द्वारा अंकित दीक्षित के प्रबंधन में समय-समय पर सहयोग प्रदान किया जाता रहा है।
स्वास्थ्य शिविर में दुधवा के कार्मिकों के साथ-साथ महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, क्षेत्रपाल सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बनकटी रेंज, सुरेन्द्र कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, रमेश कुमार, प्रधान लिपिक आदि द्वारा अपना-अपना परीक्षण कराया गया।
