(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी, 16 मई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईंधन बचत व सादगी अपनाने की अपील का असर अब प्रशासनिक अमले में भी दिखने लगा है। इसी क्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अपने सरकारी काफिले को छोटा कर एक नई मिसाल पेश की है।

सोमवार से डीएम ने अपने काफिले में शामिल स्कॉर्ट वाहन कम कर दी है। शनिवार को तहसील धौरहरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए डीएम केवल एक सरकारी वाहन और जरूरी स्टाफ के साथ पहुंचे। पहले उनके काफिले में उनकी गाड़ी के साथ एक अतिरिक्त स्कॉर्ट वाहन भी शामिल रहता था।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री और मा. मुख्यमंत्री ने देशवासियों से कम से कम ईंधन इस्तेमाल करने और संसाधनों की बचत करने का आह्वान किया है। ऐसे समय में हर व्यक्ति और अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर से योगदान दे।
उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत भी देशहित में बड़ा संदेश देती हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी अनावश्यक खर्च और अतिरिक्त संसाधनों के उपयोग को कम करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएम के इस कदम को प्रशासनिक सादगी, जिम्मेदारी और जनसंदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। आम लोगों के बीच भी इस पहल की चर्चा रही कि जब जिले का मुखिया खुद बचत और जिम्मेदारी का संदेश दे रहा है तो समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed