पलिया कलां (खीरी) मोहम्मदी खीरी सीबीएसई द्वारा घोषित क्लास 12 के परिणाम में मोहम्मदी के दून पब्लिक स्कूल दिलावरपुर के छात्र अलंकृत गुप्ता ने 96.6% मार्क्स प्राप्त कर जिले में अपना नाम दर्ज कराया है जानकारी के अनुसार अलंकृत गुप्ता के पिता विनीत गुप्ता वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।