(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी ) पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा संचालित कवच योजना के अन्तर्गत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में थाना गौरीफंटा एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा बनकटी जंगल के नदी घाट क्षेत्र से होकर नेपाल जाने वाले कच्चे रास्ते पर दिनांक 08.05.2026 को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान अभियुक्त नवीन चौधरी पुत्र स्व० बाबूराम चौधरी निवासी कनरी वार्ड नंबर 15, उपमहानगर पालिका धनगढ़ी, जिला कैलाली, नेपाल राष्ट्र को 4.90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का नाम व पताः-
नवीन चौधरी पुत्र स्व० बाबूराम चौधरी निवासी कनरी वार्ड नं. 15, धनगढ़ी नगरपालिका, जिला कैलाली (नेपाल)
बरामदगी:-
4.90 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ)
उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना गौरीफन्टा में मु0अ0सं0 14/26 धारा 8/21/23 NDPS Act पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना गौरीफन्टा-
1उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार
2.कांस्टेबल ऋषभ कुमार यादव 3.महिला कांस्टेबल कुन्ती
गिरफ्तारी करने वाली एसएसबी टीम (F कंपनी गौरीफन्टा, 39वीं वाहिनी SSB):-
1. असिस्टेंट कमाण्डेंट तिलक राज 2. सहायक उपनिरीक्षक डब्ल्यू. सुरचंद सिंह 3. मुख्य आरक्षी तुषार कान्ति दास
4आरक्षी कमलेश कुमार 5आरक्षी चन्दन कुमार 6आरक्षी विकास कुमार तिवारी 7महिला आरक्षी अरूणा (डॉग हैंडलर) थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *