(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी)आज दिनांक 07-05-2026 दिन गुरुवार को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, पलिया कलां – खीरी में शिशु भारती, कन्या भारती एवं छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह अनुशासन और संस्कारों के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक आदित्य राजौरा, पलिया ने विद्यार्थियों को कर्तव्य, अनुशासन और देशभक्ति की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र नगर प्रचारक पलिया ने बाल संस्कार और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शिवपाल सिंह, कास्टेबल वशिष्ठ पाण्डेय, अमन गोलियान, सीमा , आलोक सहित समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहिनें उपस्थित रहीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प लिया। पदाधिकारी भैया /बहिन-
शिशु भारती पदाधिकारी
अध्यक्ष – बहिन देविका कुशवाहा
मंत्री – भैया अर्जुन पाल
सेनापति – बहिन शिवांशी श्रीवास्तव
कन्या भारती पदाधिकारी
अध्यक्ष- बहिन सौम्या शुक्ला
मंत्री – सौम्या गुप्ता
सेनापति – अपर्णा मिश्रा
छात्र संसद पदाधिकारी
प्रधानमंत्री – भैया चन्द्रप्रकाश मिश्र
नेता प्रतिपक्ष- ओमी शाह , सौभाग्य शुक्लाअनुशासन मंत्री- प्रफुल्ल शाक्य।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *