(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी, 03 मई। लखीमपुर खीरी में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने रविवार को तहसील सदर के अंतर्गत फूलबेहड़ ब्लॉक में बंधों के आसपास बसे गांवों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पूर्व वर्षों में बाढ़ के दौरान किए गए राहत कार्यों की समीक्षा की और इस बार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद नक्शों के माध्यम से पूरी वस्तुस्थिति को समझा और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में त्वरित रेस्पॉन्स के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपदा में जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

डीएम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। साथ ही राहत शिविरों की तैयारी, खाद्य सामग्री, दवाइयों की उपलब्धता और पशुओं के संरक्षण के लिए भी ठोस योजना बनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि आपदा के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने, राहत शिविरों की व्यवस्था, खाद्य सामग्री, दवाइयों और पशुओं के संरक्षण तक की ठोस कार्ययोजना अभी से तैयार कर ली जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता (शारदा खंड) करनपाल गंगवार एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह और प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

*डीएम ने शारदा बैराज पर ऑटोमेशन और गेट ऑपरेशन की परखी व्यवस्था*
इसके बाद डीएम अंजनी कुमार सिंह में बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचकर शारदा बैराज ऑटोमेशन प्रोजेक्ट व बैराज का जायजा लिया। उन्होंने बैराज का संचालन, गेटों के ऑपरेशन की जानकारी लेकर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैराज इंचार्ज से विस्तृत जानकारी लेते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि हर स्थिति पर रियल टाइम निगरानी रखी जाए। उन्होंने बैराज, हेड रेगुलेटर व गेट के संचालन, ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन डिस्चार्ज रेट आदि की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों से डिवाइड वाल, घाघरा व शारदा की इंटरलिंकिंग की जानकारी भी हासिल की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *