(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (लखीमपुर)बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया यूनिट व आसवनी में मुख्य अतिथि अग्निशमन अधिकारी पलिया राहुल कुमार वर्मा की उपस्थिति में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 अप्रैल से 20 अप्रैल) का समापन सफलता पूर्वक हुआ। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाए जाने का मुख्य कारण 14 अप्रैल 1944 को विक्टोरिया डॉकयार्ड मुंबई में सेना का माल वाहक जहाज जिसमें अचानक आग लग गई थी जिसको बुझाने एवं आग को काबू में करने के लिए मुंबई फायर सर्विस के 66 अग्निशमन कर्मचारियों को अपनी जान की आहुति देनी पड़ी ।
उन फायर फाइटर को श्रद्धांजलि देने के लिए अग्निशमन सेवा दिवस 14 अप्रैल को मनाया जाता है l राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है। इस अवसर पर ईकाई प्रमुख ओ पी चौहान, आसवनी के युनिट हेड उदय प्रताप सिंह ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने का कारण एवं अग्नि से बचाव के बारे में सभी को भलीभांति अवगत कराया।
राहुल कुमार वर्मा ने शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं 2 मिनट का मौन धारण कराया गया ।
मिल के संरक्षा अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई, मिल परिसर के अंदर फायर माक ड्रिल का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मिल के अधिकारी , कर्मचारी एवं अग्निशमन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *