
(न्यूज़ – रोहित मिश्रा)
पलियाकलां- (खीरी) मैलानी नगर में रेलवे स्टेशन के पास बने डाक घर को शनिवार को रेलवे विभाग ने आरपीएफ और जीआरपी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जमीदोज करा दिया।
अब आम आदमी की परेशानियां तब तक सही नहीं होंगी,जब तक तक डाक घर पुनः संचालित न हो।ऐसा नहीं है कि चिठ्ठी पत्री का दौर कम है,तो और कार्य डाक खाने से न दूर होते हैं।बताते चलें कि इस डाक घर का संचालन 1952 से था और आम जन मानस के कई कार्य हुआ करते थे,लेकिन अब परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।बड़ी लाइन बनने और कुछ ट्रेनों के आवागमन के बाद से रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है,लेकिन डाक घर के एसपीएम सचिन के अनुसार रेल विभाग ने बिना कोई कोर्ट के नोटिस के नियम विरुद्ध डाक खाने को बुल्डोजर चलवाकर गिरवा दिया।डाक खाने में कई दस्तावेज जैसे सरकारी और कई लोगों की आरडी फिक्स,डिपोजिट आदि मौजूद हैं।दूसरी जगह शिफ्ट होने में अभी काफी समय लगेगा।उन्होंने यह भी बताया कि यहां 1950 तक के दस्तावेजों का रिकार्ड मौजूद है और डाक विभाग के किसी अधिकारी का नोटिस भी नहीं था कि डाक खाने को खाली कर दिया जाए।बिजली का बिल आदि समय पर जमा किया जाता है।वहीं रेल विभाग के सहायक अभियंता मैलानी के प्रभात कुमार ने बताया कि हमने एक साल पहले ही नोटिस दे दिया था,लेकिन ये लोग खाली ही नहीं कर रहे थे।अब जो भी हो डाक खाने में लगभग 1200 खातेधारकों के दस्तावेज हैं और सरकारी दस्तावेज़ भी हैं।डाक विभाग का आरोप है कि बिना किसी नोटिस के बुलडोजर चलवाकर रेल विभाग ने डाक खाने को जमीदोज करा दिया।कई सरकारी दस्तावेज़ भी नष्ट होने की संभावना भी जताई जा रही है।
