(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी आज दिनांक 02.10.2024 को “वन्य प्राणी सप्ताह” के अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के द्वारा एक जनचेतना रैली का आयोजन धूम-धाम के साथ किया गया। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी “वन्य प्राणी सप्ताह” दिनांक 02.10.2024 से 08.10.2024 तक मनाया जा रहा है। जनचेतना रैली को डा० रंगाराजू टी०, उप-निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। जनचेनता रैली उप-निदेशक, कार्यालय से प्रारम्भ होकर पलिया शहर के मुख्य मार्गो से गुजरकर दुधवा टाइगर रिजर्व, मुख्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के तहत पलिया पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रदान करने मे व स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपना पूर्ण सहयोग दिया गया। इस रैली में इस प्रभाग के समस्त अधिकारीगण / कर्मचारीगण के अतिरिक्त विभिन्न स्थानीय विद्यालयों से आये गुरूजन, विद्यार्थियों, विश्व प्रकृति निधि-भारत के सदस्य, नेचर गाइड एवं मीडिया बन्धुओं ने प्रतिभाग किया। रैली के सम्पन्न होने पर पलिया मुख्यालय में एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें धर्मेन्द्र द्विवेदी, वन्य जीव प्रतिपालक, किशनपुर, नीरज जोशी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, उत्तर सोनारीपुर, राजपाल सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, दक्षिण सोनारीपुर रेंज, अयूब अहमद, क्षेत्रीय वन अधिकारी, किशनपुर, नवीन दिवाकर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, मैलानी, श विकास कुमार वर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, गौरीफन्टा रेंज, रितेश पटेल, क्षेत्रीय वन अधिकारी, दुधवा रेंज, सुरेन्द्र कुमार, प्रभारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सठियाना रेंज, राम कुमार, प्रथम, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, नशीम अहमद, सेवानिवृत्त नेचर गाइड दुधवा, मीडिया बन्धुओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर अपने विचारो को व्यक्त करते हुयें बच्चों को वन एवं वन्य जीवों से सम्बन्धित रोचक जानकारी दी गयी।इसी कम में रंगाराजू टी० उप-निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी द्वारा बच्चों को वन एवं जीव संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि, वन संरक्षण की प्रकिया में बेहतर परिणाम के लिये सभी का वन एवं वन्य जीवों के प्रति जागरूक होना अतिमहत्वपूर्ण है तथा वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण हेतु दुधवा टाइगर रिजर्व द्वारा उठाये जा रहे अनेक प्रयासों के बारे में प्रकाश डाला गया एवं सभी बच्चों को इस सप्ताह में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पर जोर दिया। जागरूकता गोष्ठी के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र एवं छात्राऐ, गुरूजन, मीडिया बन्धु, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण, पुलिस लिस विभाग के अधिकारीगण / कर्मचारीगण, विश्व प्रकृति निधि के कार्यकर्ता, नेचर गाइड एवं समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारीगण एवं कर्मचारिंगण आदि मौके पर उपस्थित रहकर कार्यकम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया गया, इस हेतु दुधवा वन परिवार सभी लोगों को सधन्यवाद व्यक्त किया जाता है। यह जानकारीउपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी‌ने दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed