(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 पर पलिया – भीरा के मध्य मार्ग पर शारदा नदी की तीव्र जलधारा पुनः प्रवाहित हो रही है। मौके पर किसी भी आकस्मिक स्थिति के दृष्टिगत फ्लड पी.ए.सी. एवं प्रशिक्षित गोताखोर/नाविक तैनात हैं। जलधारा की तीव्रता के कारण उक्त मार्ग का प्रयोग अभी न किए जाने की अपील की गई है।
रात्रि के समय अपेक्षाकृत कम दृश्यता होने के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना भी अधिक होगी, अतएव उक्त परिस्थितियों में जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुनः अपील की जाती है कि परिवहन हेतु पलिया भीरा मार्ग का प्रयोग न करें तथा मौके पर तैनात पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें। पलिया मझगई मार्ग पूर्ववत सुचारू रूप से चल रहा है। उप जिलाधिकारी, पलिया – खीरी।
