
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां-( खीरी)उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में विश्व मानव तस्करी जागरूकता कार्यक्रम मानव सेवा संस्थान के निर्देशन मेंआयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया साथ ही बालिकाओं द्वारा स्वागतगीत एवम सरस्वती वंदना कर अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में एसएसबी बीओपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, चंदन चौकी कोतवाली से इंस्पेक्टर आदित्य प्रताप सिंह, राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ से नरोत्तम आईटीआई से कृष्णमोहन सिंह वनवासी सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार आवासीय बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार अकाउंटेंट लखपति सिंह मानव सेवा संस्थान के कॉर्डिनेटर महेश राना एवम विद्यालय के समस्त स्टॉफ तथा बालिकाएं मोजूद रही कार्यक्रम में एसएसबी बीओपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार जी ने मानव तस्करी के विषय में बृहत चर्चा किया साथ ही सभी लोगो से जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया, कोतवाली से आए दरोगा जी ने भी मानव तस्करी के प्रकार एवम रोकथाम के विषय में चर्चा किया, इस प्रकार सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी राय दिया कार्यक्रम का संचालन लखपति सिंह द्वारा किया गया संस्थान के सचिव ने भी मानव सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया की इस प्रकार के कार्यक्रम से लोग जागरूक होंगे। कार्यक्रम के समापन एवम धन्यवाद बृजेश कुमार द्वारा किया गया।
