ओम प्रकाश सुमन

पलिया कलाँ खीरी सोशल मीडिया पर अतरिया पुल पर चार-पांच बाइकें बहने की सूचना तेजी से फैल रही है। स्थानीय निवासी पवन राजपूत, पुत्र राममूर्ति ने मीडिया को बताया कि उनके अलावा चार से पांच व्यक्ति बह गए हैं।

इस सूचना के बाद एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने स्थिति की जांच की। स्थानीय पुलिस ने ऐसी किसी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी यह स्पष्ट किया कि स्थानीय नाविक सफी ने जानकारी दी थी कि अटरिया पुल पर दो अलग-अलग समय पर बाइकें गिरी थीं। दोनों बाइकें अभी तक नहीं निकाली जा सकी हैं, लेकिन दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने किसी भी जनहानि की सूचना नहीं दी है।

स्थिति को देखते हुए एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने स्थानीय पुलिस को अतरिया पुल पर आवागमन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि आपदा के समय में किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पहले स्थानीय पुलिस और प्रशासन से पुष्टि अवश्य कर लें।

Share

You missed